inshorts

ज़ुबिन की मौत सामान्य नहीं षड्यंत्र है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर नहीं है भरोसा: सिंगर के परिजन

असम के मशहूर गायक ज़ुबिन गर्ग के निधन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण समुद्र में डूबना बताया गया लेकिन सिंगर के परिवार को इसमें लापरवाही और संभवतः षड्यंत्र का अंदेशा है। ज़ुबिन की पत्नी गरिमा गर्ग, चाचा मनोज बोरठाकुर और पामी बोरठाकुर ने असम सीआईडी में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है।