दिवंगत सिंगर ज़ुबीन गर्ग का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका अंतिम संस्कार कहां हो। उन्होंने बताया था कि वह अपना आखिरी समय टिल्ला (महाबहू ब्रह्मपुत्र रिवर हेरीटेज सेंटर के पास स्थित) में बिताना चाहते थे। उन्होंने कहा था, "मैं जब मरूं तो लोग मुझे वहीं जला दें या ब्रह्मपुत्र नदी में बहा दें।"