बक्सा (असम) में ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में 5 आरोपियों को जेल ले जाने के दौरान भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ ने न्याय की मांग करते हुए नारेबाज़ी की व आरोपियों को ले जा रहे वाहनों पर पत्थरबाज़ी की। बकौल रिपोर्ट्स, हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।