गायक ज़ुबिन गर्ग की मौत के मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता और ज़ुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। वहीं, राज्य सरकार ने सभी शिकायतें सीआईडी को सौंप दी हैं और गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।