सिंगर ज़ुबिन गर्ग के निधन के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि वह खुद दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्ग के पार्थिव शरीर को रिसीव करेंगे, जिसके बाद शव को गुवाहाटी ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर की मौत हुई थी। वहीं, सिंगापुर में ही शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है।