ज़ुबीन गर्ग के सिंगिंग करियर की कैसे हुई थी शुरुआत?
ज़ुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को तुरा (मेघालय) में हुआ था और उन्होंने 3 वर्ष की आयु में गाना शुरु किया था। 1992 में यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ज़ुबीन ने प्रोफेशनल सिंगिंग में कदम रखा। उन्होंने पहला एल्बम अनामिका (1992) निकाला था। 1995 में वह मुंबई आए और ‘चांदनी रात’ समेत कई एल्बम्स निकाले।