महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार औरंगज़ेब विवाद के बीच शुक्रवार को रमज़ान के मौके पर एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर कोई हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को डराने/धमकाने या सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की कोशिश करेगा...तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने कहा, "हमारी असली ताकत एकता में है। मैं आप लोग (मुस्लिमों) के साथ हूं।"