ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय की यूपी में की गई हत्या, सिर में मारी गई दो गोली

गोरखपुर (यूपी) में 32-वर्षीय धीरेंद्र दुबे नामक डिलीवरी बॉय की गुरुवार को कथित तौर पर सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ज़ोमैटो के लिए काम करता था और स्थानीय लोगों ने उसका शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर बिना नंबर की बाइक मिलने की बात सामने आई है।