ज़िम्मेदारियां उठाने के बावजूद गृहिणियों की कोई इज़्‍ज़त नहीं होती: ऐक्ट्रेस यामी गौतम

अभिनेत्री यामी गौतम ने 'महिलाओं से जुड़ी कौनसी रूढ़िवादी सोच सबसे अधिक परेशान करती है' सवाल पर कहा है, "जब एक गृहिणी से कहा जाता है कि तुम घर पर रहकर करती क्या हो।" यामी ने कहा, "यह सोच मुझे बहुत बुरी लगती है...गृहिणियां मकान से घर बनाती हैं। इतनी ज़िम्मेदारियां उठाने के बावजूद उनकी कोई इज़्‍ज़त नहीं होती।"