जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी हम उसी से निपट रहे हैं: विनेश के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे लिए जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी...हम उसी से निपट रहे हैं।" रिटायरमेंट से वापस लौटीं विनेश ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण के प्रभाव के चलते उन्हें ओपन रेसलिंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला।