जो लोग लालू जी को गाली देते हैं वही आने वाले समय में उन्हें भारत रत्न देंगे: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सीतामढ़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, "जो लोग कर्पूरी जी को गाली देते थे, आज वही लोग भारत रत्न दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "आज जो लोग लालू जी (आरजेडी सुप्रीमो) को गाली दे रहे हैं...आने वाले समय में वही उनको भारत रत्न देंगे।"