ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा ने 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने की खबरों पर कहा है, "जो होना है, वो होकर रहेगा।" उन्होंने कहा, "मुझे तमन्ना के रिजेक्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह बहुत शानदार हैं...और वह जो भी करती हैं उसमें बहुत अच्छी हैं...मुझे लगता है यह (गाना) मेरी किस्मत में लिखा था।"