नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा है, "कहते थे शीला दीक्षित के खिलाफ सबूत हैं...10 साल में वह सबूत कहां गए?" उन्होंने आगे कहा, "जो हथकड़ी आप शीला दीक्षित को पहनाना चाहते थे, आज उसे आपको खुद पहनना पड़ा है।"