'कभी फायरिंग झेली है? अच्छे-अच्छे ब्लैंक हो जाते हैं', जैकी श्रॉफ ने रीशेयर किया 'कमांडो' का वीडियो
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमांडो प्रिंस जामवाल का वीडियो रीशेयर किया है। वीडियो में प्रिंस ने टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले का मजाक उड़ाने वालों को जवाब दिया है। प्रिंस ने कहा कि गोलीबारी के सामने बड़े-बड़े ट्रेंड प्रोफेशनल्स भी फ्रीज हो जाते हैं। उन्होंने टाइगर के प्रेजेंस ऑफ माइंड की सराहना की है।