ज्ञानेश कुमार के पीछे फिर से पड़ी CJP, सौरभ दास ने तिहाड़ से बाहर आते ही देर रात किया पहला पोस्ट
सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं और आते ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका प्रदर्शन रुका नहीं है। सौरभ ने बुधवार देर रात 8 दिनों के बाद X पर पहला पोस्ट कर लिखा, 'ज्ञानू को जाना होगा'। गौरतलब है, दोनों न्यायिक हिरासत में थे।