जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल को मिली मेडिकल बेल
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में जेल में बंद जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल को मेडिकल बेल दे दी है। 75 वर्षीय गोयल कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने इलाज कराने के लिए ज़मानत मांगी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी के मामले में गोयल को 1 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया था।