जाट समाज के 'जातिवादियों' ने BSP को वोट नहीं दिया: हरियाणा चुनाव नतीजों पर मायावती
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कहा है कि जाट समाज के 'जातिवादी' लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा, "जिससे बीएसपी उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए।" मायावती ने कहा, "यूपी के जाट समाज ने जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है।"