inshorts

तुषार कपूर को खुद से बेहतर ऐक्टर मानते हैं जितेंद्र; कहा- वह बहुत समझदार और फोकस्ड है

ऐक्टर जितेंद्र ने 'वैरायटी इंडिया' को बताया है, "तुषार कपूर मुझसे कहीं बेहतर और ज़्यादा समर्पित अभिनेता है...मैं बस लकी था कि सही समय पर सही जगह पर था।" उन्होंने कहा, "तुषार बहुत समझदार और फोकस्ड हैं। उसे कभी मेरी सलाह की ज़रूरत नहीं पड़ी...मुझे बेटी एकता कपूर की चिंता रहती थी...मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह आज जहां है, वहां पहुंचेगी।"