जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की ऐक्ट्रेस ने की भारत की तारीफ, अपने ही देश को जमकर लताड़ा
दक्षिण अफ्रीका की ऐक्ट्रेस और लेखिका थांजा वर ने आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम का सपोर्ट ना करने को लेकर अपने ही देश की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा आए थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका से कौन आया। उन्होंने कहा, "कहां थे पुरुष क्रिकेटर?"