inshorts

जितना कबाड़ा CEC राजीव कुमार ने EC का किया, उतना कभी नहीं हुआ: केजरीवाल

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'यमुना में ज़हर' वाले बयान पर जारी विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कहा, "मैं उनको कहना चाहता हूं कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा।" उन्होंने कहा, "जितना कबाड़ा उन्होंने चुनाव आयोग का किया मुझे नहीं लगता कि इतना कबाड़ा पहले कभी चुनाव आयोग का हुआ।"