जीतन राम मांझी की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए घोषित किए 6 उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इमामगंज से मांझी की बहू दीपा कुमारी को टिकट मिला है। पार्टी ने टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुंबा से ललन राम को टिकट दिया है।