'कानून का पालन करें लोग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाज़त नहीं’; दिल्ली पुलिस की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अनधिकृत सभा पर रोक लगाई है। AISA, प्रशांत भूषण और सांसद मनोज झा ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया है जिसमें 3,000-4,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।