दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पर धारा-163 लागू, पोस्टर-बैनर, नारे व भाषण पर रोक
दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती (2-अक्टूबर) पर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले धारा-163 लागू की है। छात्र संगठन, लेफ्ट, यूथ कांग्रेस और 'आप' ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। जंतर-मंतर व CP में भीड़, नारेबाज़ी, पोस्टर-बैनर, जुलूस पर पाबंदी है। वहीं, ट्रैफिक पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भी जवान तैनात किए गए हैं।