दिपके समेत 3 नेताओं का घंटों से पता नहीं: CJP का दावा
सीजेपी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को कई घंटों से 'अघोषित हिरासत' में रखा है और उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि वकीलों को दिपके से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लड़ाई 'वोट-चोरी' से आई सरकार के खिलाफ है।