जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले BR अंबेडकर की आत्मकथा हाथ में लिए दिखे कॉकरोच पार्टी के फाउंडर
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले X पर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दीपके के हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की ऑटोबायोग्राफी नज़र आई। गौरतलब है, पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।