अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा (वेस्ट) में एक बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगले की कीमत ₹84 करोड़ है और इसे खरीदने के लिए उन्होंने ₹5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के लिए चुकाए हैं। यह संपत्ति 1,017.6 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनी है और इस जगह पर एक आउटहाउस भी बना हुआ है।