जॉन और बिपाशा का 'बिल्लो रानी' की शूटिंग से कुछ दिन पहले ही हुआ था ब्रेकअप: अग्निहोत्री

फिल्म धन धना धन गोल (2007) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का ब्रेकअप फिल्म के गाने 'बिल्लो रानी' की शूटिंग से कुछ दिन पहले ही हुआ था। उन्होंने कहा, "इस गाने की अपनी एक कहानी है। प्रोड्यूसर इस गाने को नहीं चाहते थे जबकि जावेद साहब 'बिल्लो रानी' हुक के खिलाफ थे।"