जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा
ऐक्टर सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके मुंबई स्थित घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सलमान को जान से मारने और उनकी गाड़ी को उड़ाने की धमकी वॉट्सऐप के ज़रिए वर्ली परिवहन विभाग के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई है।