जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उन्हें 'दलित' कहने वाले ट्रोल को दिया मुंहतोड़ जवाब

ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनके एक पुराने पोस्ट में उन्हें 'दलित' कहने वाले एक ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया है। शिखर ने लिखा, "यह बहुत घटिया बात है कि...2025 में भी तुम्हारे जैसी छोटी और पिछड़ी मानसिकता वाले लोग हैं।" उन्होंने लिखा, "विविधता में एकता भारत की ताकत है...जो साफतौर पर तुम्हारी समझ से बाहर है।"