जान्हवी ने अपनी तस्वीरें पॉर्न साइट पर अपलोड किए जाने को किया याद, कहा- स्कूल में लड़के मज़े लेते थे
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने राज शमानी संग पॉडकास्ट में किशोरावस्था के दौरान उनकी तस्वीरें पॉर्न साइट पर अपलोड किए जाने की घटना याद की है। उन्होंने कहा, "हमारे स्कूल में IT क्लास के दौरान लड़के मज़े के लिए उन साइट्स पर जाते थे।" जान्हवी ने महिलाओं के शरीर को गलत तरीके से दिखाने के लिए पैपराज़ी की आलोचना की है।