जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया: 'आप' की हार पर पीएम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है, "आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया कि...दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है।" उन्होंने कहा, "जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।"