inshorts

जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुई 'लापता लेडीज़'

फिल्ममेकर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़' जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुई है। नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांटा स्टारर यह फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को जापान में रिलीज़ की गई थी। 'लापता लेडीज़' ऑस्कर्स 2025 में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुनी गई थी लेकिन फिल्म फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना सकी।