जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एशिया में तेल संकट से निपटने के लिए ‘एशिया ऑयल सिक्योरिटी टास्क फोर्स’ बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत 48 देश मिलकर तेल का भंडार बढ़ाएंगे और आपात स्थिति में एक-दूसरे को तेल उपलब्ध कराएंगे। जापान अपने खाली भंडारण टैंकों का इस्तेमाल दूसरे देशों के तेल भंडार के लिए भी कर सकता है।