जेब में था ₹1 और बिल आ गया ₹97, अनुपम खेर ने सुनाया स्ट्रगल के दिनों का किस्सा
ऐक्टर अनुपम खेर ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वे अपने बड़े भाई और दोस्त संग ढाबे पर गए थे और उन्होंने चिकन और बीयर ऑर्डर कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके जेब में ₹1 था और बिल ₹97 आ गया। बकौल खेर, उन्होंने दोस्त से उधार लेकर पैसे भरे।