पिता जॉनी लीवर का सरनेम क्यों नहीं अपनाना चाहती थीं जेमी? उन्होंने बताई वजह
जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने बताया कि शुरुआत में वह पिता का सरनेम अपने नाम के साथ नहीं लगाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "मुझे आज भी लगता है कि लीवर सरनेम का मुझपर बहुत अधिक दबाव है...यह मेरे लिए बड़ी ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "मुझे अपनी अलग पहचान बनानी थी...और समझना था कि मैं किस काम में अच्छी हूं।"