inshorts

ज़मानत पर बाहर आकर कानून की पढ़ाई कर अपना केस लड़ने वाले यूपी के युवक पर बनेगी फिल्म

बागपत (यूपी) में ज़मानत पर बाहर आकर कानून की पढ़ाई कर अपना केस खुद लड़कर जीतने वाले अमित चौधरी नामक युवक पर फिल्म बन सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्ममेकर राजीव बरनवाल ने ₹30 लाख में यह कहानी खरीदी है। 2011 में पुलिसकर्मी की हत्या के आरोप में अमित को जेल हुई थी और सितंबर 2023 में उन्होंने केस जीता था।