भारतीय कोरियोग्राफर/आर्ट डायरेक्टर चिन्नी प्रकाश ने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने को लेकर बताया है, "हुक स्टेप करते समय अमित जी ने कहा कि 'तुम 5 फीट के आदमी हो...यह तुम पर अच्छा लगेगा...मैं 6 फीट से ज़्यादा का हूं, यह अच्छा नहीं लगेगा।" उन्होंने बताया, "मैंने उनसे हुक स्टेप करने का निवेदन किया...बाद में गाना क्लासिक कल्ट बन गया।"