दिल्ली के जामिया मिल्लिया में हुई झड़प का बदला लेने की कथित साजिश नाकाम, नूंह में 6 युवक गिरफ्तार
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में झड़प के दौरान हुए हमले का बदला लेने के लिए साजिश रच रहे 6 युवकों को पुलिस ने नूंह में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से अवैध देसी 'पौना' बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद की हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।