गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर 17 से 19 नवंबर तक वार्षिक संयुक्त आपदा राहत अभ्यास AJHE-2026 आयोजित किया जा रहा है। 'सहायता सेतु' थीम वाले इस अभ्यास में थलसेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और सरकारी एजेंसियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें चक्रवात जैसी आपदाओं से निपटने, राहत-बचाव अभियान और आपसी समन्वय की तैयारियां परखी जा रही हैं।