अमेरिका के मिलनर शहर की पूरी पुलिस फोर्स ने दिया इस्तीफा; चीफ बोले- काम करना मुमकिन नहीं
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मिलनर शहर में पुलिस चीफ लामार बन, सिटी मैनेजर और पूरी फुल-टाइम पुलिस फोर्स ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। चीफ बन ने सिटी हॉल पर उनके निजी ट्रक में गुप्त GPS ट्रैकर लगाने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां काम करना मुमकिन नहीं है। अब शहर में कानून-व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है।