जॉर्डन में अवैध रूप से सीमा पार करते समय केरल के शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने मारी गोली
जॉर्डन में अवैध रूप से सीमा पार करते समय एक भारतीय नागरिक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ित के परिवार को सूचित किया गया है। दूतावास मृतक के शव को ले जाने के लिए जॉर्डन के अधिकारियों संग मिलकर काम कर रहा है।