बर्लिन (जर्मनी) में 'कोएलिशन ऑफ द विलिंग' बैठक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को 2 साल नहीं, बल्कि हमेशा के लिए सुरक्षा गारंटी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवस्था लिखित-स्थाई होनी चाहिए। ज़ेलेंस्की ने कहा कि ऐसी सुरक्षा गारंटी चाहिए, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकाल के बाद भी प्रभावी रहे।