inshorts

'मेरे साथ एक पिल्ला भी था, मेरा बेटा', जेल के खाने और बेटे संग कैद पर बोले आज़म खान

अंतरिम ज़मानत पर रिहा सपा नेता आज़म खान ने एक इंटरव्यू में जेल के दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा कि खाना कुत्ते के लायक भी नहीं था और बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल में एनकाउंटर का डर सताता था। आज़म खान ने कहा, "हम लोग तो पिल्ले हैं। मेरे साथ एक पिल्ला भी था, मेरा बेटा।''