जालंधर में आवारा कुत्ते ने बचाई युवक की जान, हमलावरों को भागने पर किया मज़बूर
जालंधर (पंजाब) में 2 गुटों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और धारदार हथियार से हमला किया। इसी दौरान एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा जिसके बाद आरोपी भाग निकले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल अस्पताल में है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।