inshorts

जेल में आज़म खान को धीमा ज़हर देने की बात सच है या झूठ? सपा नेता ने खुद बता दी सच्चाई

सपा नेता आज़म खान ने जेल में उन्हें धीमा ज़हर दिए जाने के दावों को खारिज किया है। दरअसल, पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने उनसे मुलाकात के बाद कहा था, "आज़म ने मुझसे कहा कि 'जेल में उन्हें और बेटे अब्दुल्ला को खाने में स्लो पॉइज़न दिया गया था'।" आज़म ने कहा, "शायद उन्हें समझने में कुछ गलती हुई।"