जेल में बंद अनंत सिंह ने अस्पताल में पी सिगरेट; RJD ने कहा- नीतीश जी का दुलारा खलनायक
पटना (बिहार) की बेउर जेल में बंद जेडीयू विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आईजीआईएमएस अस्पताल में सरेआम सिगरेट पीते दिख रहे हैं। वीडियो में 'नायक नहीं, खलनायक है तू' गाना जोड़ा गया है। आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर कर लिखा, "नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए...रीलबाज़ी कर रहे हैं!"