जेल में बंद आज़म खान को बड़ी राहत, सेना पर विवादित बयान मामले में कोर्ट से हुए बरी
सपा नेता आज़म खान को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सेना पर विवादित बयान देने के 8 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आज़म को बरी किया। गौरतलब है, दो पैन कार्ड के मामले में जेल में बंद सपा नेता कोर्ट की सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए थे।