जेल में रात बिताने के बाद बाहर निकले ऐक्टर अल्लू अर्जुन, रिहाई में देरी पर भड़के वकील

अभिनेता अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में हैदराबाद की जेल में एक रात बिताने के बाद रिहा कर दिया गया है। उनके वकील अशोक रेड्डी ने दावा किया कि अल्लू की तत्काल रिहाई से जुड़ा तेलंगाना हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बावजूद रिहाई में देरी की गई।