सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज़म खान के जेल से छूटने के बाद बुधवार को पहली बार उनसे मुलाकात की। रामपुर (यूपी) में उनके घर पहुंचे अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर कर लिखा, "क्या कहें भला उस मुलाकात की दास्तान...जहां बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की।" बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ने 2-घंटे बंद कमरे में बातचीत की।