जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आज़म खान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि रामपुर में कथित वोटों की लूट के दौरान गठबंधन के बड़े नेता चुप क्यों रहे। आज़म खान ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया था।